शाहजहांपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जनशताब्दी वर्ष पर जिलास्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम शांति देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय को हरा दिया। डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुई प्रतियोगिता में पहला क्वार्टर फाइनल मैच कंपोजिट स्कूल हथौड़ा व शांति देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मध्य खेला गया। इसमें शांति देवी स्कूल की टीम ने 2-1 से बाजी मारी। दूसरे सेमीफाइनल ममैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा की टीम ने आर्य कन्या टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीसरा सेमीफाइनल मैच में शांति देवी विद्यालय की टीम ने ककराला जलालाबाद की टीम को 2-0 से पराजित किया। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शांति देवी स्कूल को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। निर्णायक मंडल में मुजाहिद अली, शकील अहमद, पंकज कुमार, राजन, महजबी मंसूरी आदि मौजूद रहीं। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने पंडित दीन दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, निशांत कुमार, इरफान खान आदि शामिल रहे। आभार जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने जताया।