फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव में जुटे सपा नेता बरेली मंडल प्रभारी ने किया जीत का दावा

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा के बरेली मंडल प्रभारी शिव प्रताप सिंह यादव ने पार्टी प्रत्याशी की जीत का दावा किया। शाहजहांपुर के मोहल्ला अंटा स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षकों का हित केवल समाजवादी पार्टी में है। वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल कर शिक्षकों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों में भाजपा के प्रति विरोध है और सपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। शाहजहांपुर शिक्षा की मुख्य धुरी है। जिले में सपा से जुड़े लोगों के कई शिक्षण संस्थान हैं और बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता भी हैं। ऐसे में सपा यहां से मजबूत जीत दर्ज करेगी। शिव प्रताप सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के फ्रंटल संगठनों और कार्यकारिणी पदाधिकारियों की टीमें लगातार कॉलेजों में जाकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं। बूथ स्तर पर मजबूत टीम बनाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने की रणनीति पर काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि पीडीए की विचारधारा से पार्टी को सफलता मिली है और पीडी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें