फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा जिलाध्यक्ष बोले- वोटर सूची का सत्यापन कर छूटे मतदाता का नाम जुड़वाएं बीएलए

शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा में सपा की बैठक में एसआईआर अभियान का मुद्दा छाया रहा। सपा जिलाध्यक्ष ने ड्राफ्ट रोल प्रकाश के बाद बूथ पर बीएलए व बूथ प्रभारियों को वोटर लिस्ट को चेक कर सही कराने के कहा। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। नए वोट बनवाने का काम भी करें। कहा कि ड्राफ्ट रोल की दो कॉपियां राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक विधानसभा में सभी बीएलए व बूथ प्रभारी अपनी जिम्मेदारी को समझ कर मतदाता सूची का सत्यापन पूरी तरह कर लें। जिन मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। उनके फॉर्म नंबर-6 भरवाकर या ऑनलाइन करवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करवाए। पूर्व विधायक अवधेश वर्मा ने यूरिया उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया। पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, सैयद रिजवान अहमद, रामसूरत यादव, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें