फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसपी ने चेक किया थानों का रिस्पांस समय, आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे पुलिसकर्मी

शाहजहांपुर में एसपी राजेश द्विवेदी ने सोमवार की रात शहर के थानों की पुलिस का रिस्पांस समय देखा। इसके बाद खिरनीबाग चौराहे पर आधी-अधूरी तैयारी के साथ पुलिसकर्मी पहुंच गए। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई। करीब नौ बजे एसपी ने रिस्पांस समय चेक करने के लिए सदर, चौक कोतवाली, रोजा, आरसी मिशन आदि के थानों के पुलिसकर्मियों के खिरनीबाग में पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमें पहुंच तो गईं, लेकिन उनकी तैयारी पूरी नहीं थीं। एसपी ने सभी को लाइनबद्ध कराने के बाद देखा तो कोई सही से हेलमेट नहीं लगाया था तो कई के पास बॉडी प्रोटेक्टर नहीं मिले। इसे लेकर एसपी ने नाराजगी जताई। थाना प्रभारियों को चेतावनी दी कि आगे से पूरी तैयारी के साथ आएं। इसके बाद विभिन्न मार्गों पर रूट मार्च किया, साथ ही संदिग्धों की चेकिंग भी कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें