फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में मां की हत्या करने का आरोपी बेटा भेजा गया जेल, शराब के लिए रुपये न देने पर ली थी जान

शाहजहांपुर के निगोही के गांव गनपतपुर में मां मैना देवी की भाला मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे विनोद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार को बेटी पलक के खाते में यूनीफार्म के लिए आए 12 सौ रुपये शराब के लिए निकलवाने को लेकर विवाद हुआ था। पौत्री पलक को बचाने आने के दौरान विनोद अपने पिता भाईलाल पर हमलावर हो गया था। इस बीच मां मैना देवी के आने के भाला व ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपने भाई विपिन की पत्नी कुसुमा व गांव के एक व्यक्ति पर भी हमला किया था। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, विनोद अपनी मां व पिता से मकान नहीं बनवाकर देने पर खुन्नस रखता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें