शाहजहांपुर में रोजा थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 10 खाली कैन, ट्रांसफार्मर से तेल निकालने के उपकरण, पिकअप, कार समेत चार वाहन और 250 लीटर तेल बरामद हुआ है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के बाद आरोपी किसानों को करीब 70 रुपये प्रति लीटर में बिक्री करते थे।