फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर की ओसीएफ रामलीला में श्रीराम परीक्षा और शिव विवाह का हुआ मंचन

शाहजहांपुर में ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) की श्रीरामलीला मंचन में कलाकारों ने शनिवार को भारद्वाज–याज्ञवल्क्य संवाद के माध्यम से रामकथा का महत्व दर्शाया। इसके बाद सती द्वारा श्रीराम परीक्षा का दृश्य प्रस्तुत हुआ जिसमें भगवान श्रीराम की मर्यादा और सत्य स्वरूप का प्रतिपादन किया गया। ‎मंचन का अगला प्रसंग दक्ष यज्ञ विध्वंस रहा, जिसमें भगवान शिव का अपमान होने पर वीरभद्र द्वारा यज्ञ का विध्वंस कर दिया गया। इसके बाद कामदेव नाश का रोमांचकारी दृश्य हुआ, जिसमें भगवान शिव के क्रोध से कामदेव भस्म हो गए। शिव विवाह की भव्य झांकी और धार्मिक गायन ने पूरे परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर मेला महासचिव ऋषि बाबू, मेला सचिव राम मोहन अग्निहोत्री, मंचन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर, सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अमित अवस्थी, निदेशक अंकित सक्सेना, सह-निर्देशक सुहेल मोहम्मद, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, मंचन मीडिया प्रभारी रोहित आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें