शाहजहांपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर कायराना हमले का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। नौ जून को आतंकवादियों ने बस पर गोलियां बरसाईं थीं। खाई में बस गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।