फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: शहर में जाम से लोग हुए बेहाल, प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार दोपहर कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे, जेल रोड और अंटा-बिजलीपुरा मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे के पास अचानक यातायात का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। लाल इमली चौराहा से निशात सिनेमा जाने वाला मार्ग बंद होने के कारण अधिकांश वाहन कवि तिराहे की ओर मुड़ गए, जिससे वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे जेल रोड पर भी जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। वहीं अंटा से बिजलीपुरा जाने वाला मार्ग भी जाम की चपेट में रहा। इस मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, स्कूली वैनों और अन्य वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण यातायात बाधित हो गया। करीब 30 मिनट तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। जाम के चलते स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि जल्द ही जाम से निजात दिलाने के लिए मजबूत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें