फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में शाहजहांपुर बना ओवरऑल चैंपियन

शाहजहांपुर में ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतियोगिता में 819 अंकों के साथ शाहजहांपुर ओवरऑल चैंपियन बना है। विजेताओं को राज्य सभा सांसद मिथलेश कुमार ने सम्मानित किया है। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियन प्राथमिक स्तर पर बरेली के अलतमस ने जीती। व्यक्तिगत चैंपियन प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में शाहजहांपुर की रूबी बनीं। व्यक्तिगत चैंपियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में पीलीभीत के पुष्पेंद्र और बालिका वर्ग में बदायूं की दीक्षा ने बाजी मारी है। कबड्डी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर प्रथम स्थान पर रहा। बदायूं को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर के अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बरेली के अल्तमस ने द्वितीय स्थान व शाहजहांपुर के उमेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से धूम मचाई। बीएसए दिव्या गुप्ता, शिक्षक नेता राजकुमार तिवारी, रत्नाकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें