शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर में पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर आग से बचाव की जानकारी ली। अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था देखने के साथ ही उसे शिफ्ट करने पर चर्चा की। तय हुआ कि इसे नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। बाल रोग विभाग के पास में वार्ड में इसे लेकर जाने की तैयारी है। प्रिंसिपल ने नए भवन के आसपास के भवन हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर फायर सेफ्टी की गाड़ी सीधे भवन तक आ सके। प्रिंसिपल ने बताया कि झांसी की घटना के बाद व्यवस्था को सही किया जा रहा है।