फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में यातायात माह के समापन कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सम्मानित

शाहजहांपुर में यातायात माह का समापन समारोह शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीओ डॉ. अपराजिता, विशिष्ट अतिथि एसपी राजेश एस. और नगर आयुकत डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने यातायात माह में परोक्ष व अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। पुलिस लाइन में छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात के प्रति जागरुक करने के लिए बनाए गए मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई। जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर सराहा। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक ज्योति यादव, यातायात प्रभारी व टीएसआई विनय कुमार पांडेय, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें