फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत, छठ महापर्व का हुआ समापन

Fri, 08 Nov 2024 12:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में महापर्व छठ के चौथे दिन तड़के ही श्रद्धालु नदी के घाटों पर एकत्रित होने लगे। लोकगीत गाते हुए महिलाएं व पुरुष खन्नौत नदी के लोदीपुर घाट पर पहुंचे। जहां नदी के पानी में खड़े होकर उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया। फिर प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के बाद निर्जला व्रत का पारण किया गया। इस बीच छठी मैया और सूर्य देव से सुख, समृद्धि की कामना की गई। इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो गया। घाट पर लगे मेले में बच्चों ने झूले का आनंद लिया। नगर निगम द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोग अपने परिवार के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। पिपरौला स्थित कृभको नगर में वैकल्पिक रूप से छठ घाट तैयार किया गया। जहां पानी में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य देव को अर्घ्य देकर प्रार्थना की। इसके बाद 36 घंटे का व्रत खोला गया। इसी तरह से रिलायंस टाउनशिप, हनुमत धाम घाट और गर्रा घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। सभी जगह मेला जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें