सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण के उपवर्गीकरण के फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। भारत बंद शाहजहांपुर में बेअसर दिखा। हालांकि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले कई संगठनों ने रैली निकालकर विरोध जताया। प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर संसद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करने की मांग उठाई। इस दौरान सपा और बसपा ने भी समर्थन दिया। रैली में दोनों पार्टियों के नेता शामिल हुए।