शाहजहांपुर में नगर निगम की ओर से द मिशन सुनहरा कल के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। टाउन हॉल स्थित शहीद प्रतिमाओं के पास नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने पार्षदों, निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इससे पहले शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद नगर निगम बोर्ड उपाध्यक्ष वेदप्रकाश मौर्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जोकि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसके माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता अपनाने और सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर पार्षद रामबरन सिंह, दिवाकर मिश्र, राजेश गंगवार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे।