फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सत्तापक्ष के नेता के गनर ने नगर निगम कर्मचारी के जड़ा थप्पड़, हंगामा

शाहजहांपुर नगर निगम में लिपिक अमरदीप को सत्तापक्ष के एक नेता के गनर ने थप्पड़ जड़ दिया। नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को हंगामा करते हुए चौक कोतवाली में जाकर विरोध जताया। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी अमरदीप नगर निगम में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से ड्यूटी आ रहे थे। रास्ते में अंजान चौकी के पास गलत दिशा में आए बाइक सवार पुलिसकर्मियों से उनकी बाइक टकराते बची। आरोप है कि एक सिपाही ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और जातिसूचक गालियां दी। जान से मारने की धमकी दी। अमरदीप ने अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद चौक कोतवाली में जाकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताते हैं कि पुलिसकर्मी सत्ता पक्ष के एक नेता के गनर हैं। चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें