शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया बृहस्पतिवार को हुई। पूर्वाह्न 11 बजे से प्रक्रिया शुरू होने पर संभावित प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया। दो बजे तक नामांकन की प्रकिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए पांच, महासचिव के आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तीन, उपाध्यक्ष दो पद के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव तीन पद के लिए छह, कोषाध्यक्ष में तीन, वरिष्ठ कार्यकारिणी आठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी 13 संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन किए। चुनाव अधिकारियों में मुख्य चुनाव अधिकारी एजाज हसन खां, सहायक अनंगपाल सिंह, अजय यादव, गुलिस्ता खान, रमेश कुमार, आत्मप्रकाश द्विवेदी, नीरज पाठक, सतेंद्र यादव, कार्यालय सहायक वेदपाल सिंह आदि शामिल हैं।