शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय आह्वान पर बृहस्पतिवार से पीडीए चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। प्रत्येक विधानसभा में सपा के पदाधिकारियों ने बैठक कर लोगों से संवाद कायम किया। नगर विधानसभा के रहीमाबाद में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पीडीए चर्चा में कहा कि पीडीए के सहयोग से लोकसभा चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर 37 सीटें जीतीं हैं। अभियान के जरिये लोगों के बीच जाकर बताना है कि पीडीए में वह प्रत्येक व्यक्ति आता है, जिसे सम्मान नहीं मिल पा रहा। गरीब, बेसहारा वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस बीच कटरा के सेक्टर नंबर दस मवैया खास, जलालाबाद के नूरपुर करही, तिलहर के निगेाही, पुवायां में नवादाढ़ा ग्राम भंवरखेड़ा, ददरौल में गोपालपुर में पीडीए कार्यक्रम हुआ। चर्चा में पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, रामकुमार भोजवाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, सूरजपाल यादव आदि मौजूद रहे।