शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में बाबा चौराहे से चांदपुर जाने वाले रोड पर गांव प्रीतमपुर के पास स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल वैन चालक गांव नवदिया नवाजपुर निवासी संजय और चार बच्चे घायल हो गए। घायल वैन चालक और एक छात्रा को सीएचसी लाया गया, जबकि तीन बच्चों को परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल संचालक अजय वर्मा की ओर से ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ट्रक को कब्जे में लिया है।