फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में रेलवे यूनियन के चुनाव के लिए नरमू ने जुटाया जनसमर्थन

शाहजहांपुर में चार से छह दिसंबर के मध्य रेलवे की यूनियन के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन ने माहौल बनाने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जाकर अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क साधा है। नरमू के मुरादाबाद मंडल के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि चुनाव में पूरे देश के 13 लाख से अधिक कर्मचारी अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें नरमू इतिहास लिखने जा रही है। रैली और सभाओं में कर्मचारियों की भीड़ उमड़ रही है। कर्मचारियों का अपना संगठन नरमू ही है। इसलिए संगठन को अपार समर्थन मिल रहा है। शाखाध्यक्ष रामऔतार शर्मा, सचिव शिवकुमार सक्सेना, अनिल कुमार, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें