शाहजहांपुर में भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिला कारागार में रक्षासूत्र बांधने को महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राखी बांधते समय भाई-बहन भावुक हो गए। सुबह सात बजे से महिलाओं का जिला कारागार के गेट पर पहुंचना शुरू हो गया। पर्ची बनवाने के बाद 50 के ग्रुप में महिलाओं को जेल के अंदर प्रवेश दिया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। इसी तरह व्यापार मंडल, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने बंदियों के राखी बांधी। अफ्रीकी और नेपाली बंदी के राखी बांधकर माथे पर तिलक लगाए। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि जेल में मिलाई के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।