फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में राजगद्दी शोभायात्रा... राम-भरत समेत चारों भाइयों के मिलाप देखने उमड़ा जनसैलाब

Mon, 14 Oct 2024 10:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के खिरनीबाग रामलीला की राजगद्दी शोभायात्रा रविवार रात शहर में घूमने के बाद सवेरे चार बजे चौक पहुंची। जहां देव स्वरूपों का पूजन हुआ। इसके बाद राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के मिलाप की लीला का मनोहारी मंचन नवचेतना कला परिषद के कलाकारों द्वारा किया गया। भाइयों के अपार प्रेम को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत तमाम लोगों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के साथ लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की आरती उतारी। राम - भरत मिलाप की लीला को देखने के लिए तड़के से ही चौक में लोगों का जुटना शुरू हो गया। हजारों लोग इस पल के साक्षी बने। इसी के साथ रामलीला मंचन का समापन हो गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पार्षद अनूप गुप्ता, नीरज वाजपेयी, व्यापारी नेता सुरेंद्र सेठ, सचिन बाथम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें