शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया के पास अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। हादसे में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव थरिया निवासी आरिफ के 10 वर्षीय पुत्र सहजन की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए हैं।