फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर सोमवार को शिक्षक-कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर तमाम शिक्षक-कर्मचारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एकत्रित हुए। यहां स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस बीच संयुक्त मंच के संयोजक नरेंद्र त्यागी ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली करनी ही होगी। इसको लेकर शिक्षक-कर्मचारी पिछले कई माह से आंदोलनरत हैं। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। फिर चाहे हमें कितना भी संघर्ष करना पड़े। जरूरत पड़ी तो बलिदान देने को भी तैयार हैं। इस मौके पर सुनील तिवारी, राजकुमार, रामौतार, त्रिलोक चंद, पीएस तोमर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें