शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम ककरघटा में गया प्रसाद यादव के घर में पुलिस घुस गई। आरोप है कि उनके घर में तोड़फोड़ की गई। पीड़िता ने मामले में एसपी से शिकायत की है। गया प्रसाद को दिखाई नहीं देता है। वह अपनी 70 वर्षीय पत्नी के साथ कमरे में लेटे थे। आरोप है कि रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस कर्मी दीवार पर चढ़कर घर में घुस आए और दरवाजे का मुख्य गेट खोल दिया। पुलिस ने उससे पुत्र लालू के बारे में पूछा। आरोप है कि पुलिस ने पिटाई शुरू कर दी। घर में सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। चूल्हा,चारपाई, हैंडपंप, साइकिल आदि तोड़ दी। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि गया प्रसाद के पुत्र का वारंट था। पुलिस उसे तलाशने गई थी। आरोप निराधार है।