शाहजहांपुर में मतदान खत्म होने से करीब एक घंटा पहले नगर निगम के बूथ पर नगर निगम के पार्षद जगदीश कुशवाहा के पुत्र अंकित कुशवाहा के साथ पुलिस ने हाथापाई कर दी। इससे भड़के पार्षद व उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। गाली-गलौज के साथ धक्कामुक्की की गई। शाम करीब पांच बजे पार्षद पुत्र अंकित कुशवाहा मतदान केंद्र परिसर में स्कूटी लेकर पहुंच गए। स्कूटी हटाने को लेकर दरोगा का विवाद हो गया। इसके बाद भाजपा पार्षद जगदीश कुशवाहा समेत तमाम युवा मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर शांत किया।