शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 मई यानी सोमवार को मतदान होना है। मतदान कराने के लिए रविवार को 2481 पोलिंग पार्टियां ओसीएफ मैदान से रवाना की गईं। जिले में कुल मतदान केंद्र 1792 बनाए गए हैं, जबकि 2481 मतदेय स्थल हैं। ओसीएफ मैदान से सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी प्रक्रिया शुरू हुई। फोर्स के साथ मतदान कार्मिकों को रवाना किया गया।