फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार तड़के ही शिव मंदिरों में शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। हर हर महादेव, बम भम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भक्तों ने महादेव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर प्रार्थना की। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, बाबा चौकसी नाथ मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर पर कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालु करने लगे। ग्रामीण क्षेत्र के पैना स्थित शिव त्रिलोकीनाथ धाम पर रात में 12:00 महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए सुबह 5:00 बजे 1 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई और अपनी बारी का इंतजार करते हुए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए फूल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, घी आदि से महादेव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें