शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/सह प्रभारी तौकीर आलम ने टाउनहॉल स्थित कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। पूरे प्रदेश को नफरत की आग में झोंक दिया है। 18 दिसंबर को पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश सचिव ईश्वर दयाल पासवान ने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से वार्ता कर संगठन को मजबूती के लिए चर्चा की। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, कुमुद गंगवार, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, धर्मेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।