फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में कांग्रेस नेता अनिल देव त्यागी ने दिया संगठन की मजबूती पर जोर, कार्यकर्ताओं से बोले- एकजुट रहें

शाहजहांपुर में कांग्रेस सेवा दल के पश्चिमी जोन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य का निर्माण संगठन निर्माण से ही संभव है। हम लोग अलग-अलग रहेंगे तो पार्टी मजबूत नहीं होगी। इसलिए सभी एकजुट होकर समाज के दबे-कुचले लोगों को न्याय दिलाने का काम करें। टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में त्यागी ने कहा कि संगठन को खड़ा करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को समय देना होगा। अपने उच्च स्तरीय नेतृत्व से लगातार संपर्क बनाए रखें। जिलास्तरीय कार्यशाला की जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। आने वाले चुनावों को देखते हुए मजबूत और संगठित संगठन खड़ा करना लक्ष्य है। बैठक में प्रदेश महासचिव सुनील उपाध्याय, अतीत कुमार गुप्ता, सरिता यादव, अश्विनी द्विवेदी, अनवर जमाल अंसारी, धर्मेंद्र दीक्षित, शारदा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें