फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट होने से मौसम हुआ सुहावना

Fri, 06 Sep 2024 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में पिछले एक हफ्ता से हल्की बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को सुबह से तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट हुई है। मौसम सुहावना हो गया। वहीं सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। सितंबर में बारिश काफी कम हुई थी। एक-दो बार हल्की बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई। तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार रात से बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा चल रही थी। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। करीब एक घंटे बाद बूंदाबांदी रुक गई। इसके बाद 11 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। वहीं बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ हो गया। अंजान चौकी से अंटा चौराहा, बहादुरगंज से आर्य महिला डिग्री कॉलेज रोड, टाउनहॉल से कवि तिराहा आदि सड़कों पर कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें