शाहजहांपुर में नटराज कल्चरल वेलफेयर सोसायटी की ओर से होने वाले गरबा महोत्सव के लिए बुधवार को ऑडिशन का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने डांस प्रस्तुति देकर फाइनल के लिए जगह बनाई। दुर्गा पूजा, दशहरा को लेकर 17 अक्तूबर को गरबा महोत्सव-3 रोशनगंज स्थित मैरिज लॉन में होगा। फाइनल प्रस्तुति के लिए हुए ऑडिशन का बुधवार को समाजसेवी व अधिवक्ता सर्वेश मिश्रा धांधू ने शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। संस्था के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों के नाम की सूची बृहस्पतिवार को चस्पा कर दी जाएगी। ग्रांड फिनाले में ओपन गरबा डांस, मिस एंड मिसेज गरबा ऑफ शाहजहांपुर और ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता भी होगी।