शाहजहांपुर जिले में ढाई महीने पहले दोस्त से मिलने गए थाना तिलहर क्षेत्र के गांव खिरिया उदैत निवासी राजेश के 20 वर्षीय पुत्र अमित सिंह का कंकाल गन्ने के खेत में मिला। मृतक के परिजन ने कपड़ों के जरिये पहचान की है। परिवार वालों ने सोमवार को पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने गेट पर हंगामा किया। विधायक व सीओ के आश्वासन के बाद पांच घंटे के बाद जाम खोला गया। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।