शाहजहांपुर में गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर खुटार कस्बे के नजदीक शनिवार रात ढाबे पर खड़ी बस से बजरी भरा डंपर टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर बस पर ही पलट गया। इस कारण लोग बुरी तरह दब गए। हादसे में बस सवार 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। सीतापुर जनपद के ये सभी लोग पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे। भीषण हादसे की वजह डंपर के चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक का पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश की जा रही है।