फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में बारिश से सड़कों की बिगड़ी सूरत, वाहन फंसे... धक्का मारकर निकालना पड़ा

शाहजहांपुर में सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़कों की दुर्दशा कर दी गई। बरसात में रही-सही कसर पूरी हो गई। सड़कों की मरम्मत के नाम पर हुई खानापूरी की पोल खुल चुकी है। बुधवार को कई जगहों पर वाहनों के फंसने के चलते धक्का मारकर निकालना पड़ा। जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम कराया गया था। अगस्त तक काम को पूरा करने का दावे के बाद दिसंबर 2023 तक कार्य पूरा नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था द्वारा सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही लोगों के ऊपर भारी पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को बारिश होने पर सड़कों की हालत खराब हो गई। सदर बाजार, कच्चा कटरा, घंटाघर, लाल इमली चौराहा समेत दर्जनों स्थानों पर दलदल जैसी स्थिति बन गई। वाहन फंसने से लोगों का निकलना दूभर हो गया। कई जगहों पर होमगार्ड की ड्यूटी लगाकर वाहनों को पास कराया गया। बड़े वाहन फंसने पर क्रेन के जरिये निकाला गया है। बुधवार को गड्ढे भरने के लिए डाली गई मिट्टी दलदल हो जाने के कारण ई-रिक्शा से लेकर कार तक फंसती रहीं। पुलिसकर्मियों को धक्के देकर वाहनों को निकालना पड़ा। अधिशासी अभियंता, जल निगम कपिल एम सिंह का कहना है कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। जहां पर सड़क बैठ गई थी, वहां पर मिट्टी, बजरी, रेता आदि डालवाया गया है। इसके साथ ही पैचिंग वर्क भी करवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें