शाहजहांपुर में यातायात माह से तहत सहयोग संस्था की ओर से खिरनीबाग चौराहा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने यमराज और चित्रगुप्त के रूप में बाइक और कार से निकले लोगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद को ट्रैफिक ज्योति यादव, प्रभारी यातायात बाल कृष्ण यादव ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाया। इसके साथ ही कर चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए बोला गया। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, सहयोग संस्था के संरक्षक शाहनवाज खां, अनिल गुप्ता, अध्यक्ष नेहा यादव सक्सेना, महासचिव निखिल महेंद्रू, पुनीत मनीषी आदि मौजूद रहे।