फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में 11वीं के मेले में उमड़ी भीड़, चादरपोशी और गुलपोशी की

शाहजहांपुर में 11वीं शरीफ के मौके पर हजरत बड़े पीर साहब की याद में फातिहाख्वानी कराई गई। शहर के मोहल्ला झंडा कलां में उर्स में हजारों लोगों ने पहुंचकर हाजिरी दी। इस दौरान मेला भी लगाया गया। अकीदतमंदों ने झंडे में गुलपोशी की। मंगलवार को 11वीं शरीफ के माह में मोहल्ला झंडा कलां में लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर मेला भी लगाया गया, जिसमें जिले के अलावा आसपास के जनपदों से लोगों ने शिरकत की। झंडे में लोगों ने गुलपोशी व चादरपोशी की। इस बीच कुल शरीफ में कुरआन पाक की तिलावत कर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस दौरान मेले में खरीदारी भी की गई। सैयद मंजूर हसन ने बताया कि पिछले 100 साल से लगातार मेले का आयोजन झंडे में होता आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें