शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में खेत से छुट्टा गाय को भगाने गए 12 साल के बालक की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद बालक करीब दो सौ मीटर तक भागा। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। होली से पहले हुई वारदात से परिवार में कोहराम मचा है। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मृतक बच्चे रंजीत के पिता रामखिलावन की तहरीर पर आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। जांच कराई जा रही है।