फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के सहोरा गांव में आक्रोश को भांप नहीं पाई थी पुलिस, भीड़ ने मिनटों में गिरा दिया निर्माण

शाहजहांपुर के गांव सहोरा में मंदिर के पास धर्मस्थल को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तनाव के बावजूद लोगों के आक्रोश को पुलिस भांप नहीं पाई। इसके बाद जब लाठी-डंडे लेकर लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो पुलिस को संभालना मुश्किल हो गया। पुलिसकर्मी रोकते रहे, लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने एक दिन पहले कराए गए निर्माण को तोड़ दिया। सहोरा गांव में बुधवार से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। विवादित जमीन पर बनी मजार क्षतिग्रस्त करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी। इसके बाद जब गुरुवार सुबह लोगों ने मजार को पुनर्निर्मित देखा तो वे भड़क गए थे। एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। भीड़ को समझाकर वापस कर दिया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें