फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के रेस्टोरेंट में युवती की गला घोंटकर हत्या, बाथरूम में मिला शव

शाहजहांपुर के चारखंभा इलाका स्थित पिज्जा हब रेस्टोरेंट में बने कमरे के बाथरूम में पीलीभीत के पूरनपुर की रहने वाली एक स्टाफ नर्स का बृहस्पतिवार शाम शव मिला। युवती के साथ आया युवक उसे कमरे में छोड़कर बहाने से फरार हो गया। दो घंटे तक न लौटने पर रेस्टोरेंट कर्मियों ने जाकर देखा तो घटना का खुलासा हुआ। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। युवक की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। रात करीब दस बजे एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि पुलिस की बनाई गई तीन टीमें आरोपी शुभम की तलाश कर रही हैं। रेस्टोरेंट के साथ कमरे कैसे बने, इसके बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें