झांसी अग्निकांड के बाद शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन कर अग्निकांड की स्थिति में आग बुझाने के बारे में विस्तार से बताया गया। दोपहर करीब 1:00 बजे एफएसओ डॉ. बीएन पटेल की निगरानी में फायरकर्मियों ने आग बुझाने के बारे में बताया। स्टाफ को अग्निशमन यंत्र से बुझाने के बारे में जानकारी दी गई। एफएसओ ने बताया कि आग लगने पर सतर्कता से काम लेते हुए अग्निशमन यंत्र के जरिए उसे बुझाना है। सुरक्षापूर्वक आग से लड़कर जानमाल का बचाव किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि झांसी में आग की घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हमें सतर्कता बरतनी हैं। आग से बचाव के लिए सभी को अग्निशमन यंत्र को चलाना आना चाहिए।