कोलकाता दुष्कर्म हत्याकांड का विरोध जारी है। शाहजहांपुर में शनिवार को डॉक्टरों ने हड़ताल करते हुए ओपीडी सेवाएं बंद रखीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन क़िया। आईएमए ने जुलूस निकालकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुबह आठ बजे से ओपीडी में डॉक्टरों ने ताला डालकर धरना शुरू कर दिया। सभी ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस बीच दवा लेने आये मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दवा से लेकर जांच सेवा भी बंद रही। हालांकि, ट्रॉमा सेंटरों में चिकित्सीय सेवा पर फर्क नहीं पड़ा। दूसरी ओर आईएमए के आह्वान पर निजी डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों ने पुराने जिला अस्पताल में एकत्रित होकर कलक्ट्रेट तक मार्च कर विरोध जताया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।