फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के पुवायां में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 151 जोड़ों की हुई शादी

शाहजहांपुर के पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को 151 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। सुबह दस बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक कार्यक्रम शुरू कराए गए। वर और वधू पक्ष के लिए भोजन और मिष्ठान के साथ ही उपहारों की व्यवस्था भी की गई। जनप्रतिनिधियों ने वर और वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एसडीएम संजय पांडे, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, बंडा नंगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक, ईओ सतेंद्र प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सुबह आठ बजे से ही वर और वधू पक्ष के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें