फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के मदरसा फैजाने मदीना में 152 आलिमों की होगी दस्तारबंदी

मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 04:44 PM IST

शाहजहांपुर के निगोही रोड स्थित जामियातुल मदीना-फैजाने मुफ्ती-ए-आजम हिंद परिसर में शनिवार की रात आठ बजे जलसे का आयोजन किया जाएगा। इसमें उलमा अपनी तकरीर करेंगे, साथ ही मदरसे के पढ़े 152 आलिमों की दस्तारबंदी की जाएगी। मदरसा प्रबंधक व दावत-ए-इस्लामी के जिला निगरा हाफिज अनीस अत्तारी ने बताया कि पहली बार इतने बड़ी संख्या में मदरसे में अध्ययनरत आलिम कोर्स पूर्ण करने वालों को उनकी शिक्षा की उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलसे में बरेली के मौलाना तस्लीम रजा खान, मौलाना सैयद शाहिद हुसैन जैदी बरकाती मारहरवी, अल्लामा मसूद अहमद बरकाती अशरफिया मुबारकपुर व शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी तकरीर करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें