शाहजहांपुर में माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा पर अलविदा की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले की सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इस दौरान मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने जकात और फितरा देने पर जोर दिया। उन्होंने रमजान की फजीलत पर रोशनी भी डाली। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद रहा।