फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के खुटार में बंच केबल जलने से बिजली गुल, आक्रोशित व्यापारियों ने किया उपकेंद्र का घेराव

शाहजहांपुर के खुटार में तिकुनिया चौराहे पर बिजली की मेनलाइन की बंच केबल पिछले 10 दिनों से अक्सर जल रही है। इससे बिजली सप्लाई ठप हो जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तमाम शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को तमाम व्यापारी बिजली उपकेंद्र पहुंचे और नाराजगी जताई। खुटार के तिकुनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि चौराहे पर बंच केबल आए दिन जल जाती है। जेई को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बंच केबल जलने से पूरे तिकुनिया चौराहे की बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। भीषण उमस में बिजली न मिलने से भारी दिक्कतें होती हैं। शुक्रवार को गौरव शर्मा के नेतृत्व में तमाम व्यापारी बिजली उप केंद्र पहुंचे और बंच केबल की समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। एसडीओ और जेई ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। इसके बाद व्यापारी लौट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें