शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की कोठी में आयोजित शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंचे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।