बरेली से शुरू की गई समाजवादी पीडीए साइकिल यात्रा का शाहजहांपुर जिले में आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस बीच सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में सपा छात्र सभा बरेली इकाई के सचिव हरविंदर सिंह, रामवीर सिंह और बदायूं के अजीत कुमार के साथ 16 जनवरी को साइकिल यात्रा शुरू की थी। पीलीभीत होते हुए साइकिल यात्रा का जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया। निगोही में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव आदि ने फूल माला पहनाई। इसके बाद महानगर में शहीदों की प्रतिमाओं पर साइकिल यात्रियों ने स्वागत किया। यहां जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में स्वागत किया गया। गौरव यादव ने बताया कि साइकिल यात्रा अयोध्या होते हुए 25 जनवरी को लखनऊ पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर विजय सिंह, संजीव वर्मा, ओंकार सिंह, गोपाल अग्निहोत्री, आनंद शुक्ला, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।