फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अफसरों पर मनमानी का आरोप, रोडवेज कर्मचारी संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर में परिवहन निगम की बसों के संचालन में अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। चालकों ने बसों को दिल्ली रूट पर ले जाने से मना कर दिया। एआरएम ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया है। सुबह सात बजे से चालकों-परिचालकों ने बसों को वर्कशॉप से नहीं निकालने से मना कर दिया। उन्होंने रोडवेज वर्कशॉप के सामने नारेबाजी की। कर्मचारी नेता विजय वर्मा ने बताया कि दिल्ली रूट पर दो चालक भेजे जा रहे हैं, लेकिन उन्हें किलोमीटर आधे ही मिल रहे हैं। दो दिन ड्यूटी करने के बाद भी पूरे किलोमीटर नहीं हो रहे हैं। इस बीच एआरएम अरुण कुमार व डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने पहुंचकर कर्मियों की समस्याओं को सुना। उन्हें आश्वासन देकर तीन घंटे के बाद विरोध- प्रदर्शन समाप्त कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें