शाहजहांपुर जिले के गांव नवाजपुर में गंदे पानी का निकास न होने के कारण छह महीने से आरसीसी रोड पर जलभराव है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे 50 से अधिक परिवार परेशान हो रहे हैं। गांव के लोग प्रधान, सचिव, बीडीओ से लेकर एसडीएम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है।